Our Books

  • Drvinitarahurikara-कारगिल-युद्ध-का-वीर-सिपाही

    कारगिल युद्ध का वीर सिपाही

    कारगिल युद्ध का वीर सिपाही

    0

    View More
    Drvinitarahurikara-एक-ज़िंदगी-दो-चाहते

    एक ज़िंदगी दो चाहते

    एक ज़िंदगी दो चाहते

    350

    View More
    Drvinitarahurikara-पराई-जमीन-पर-उगे-पेड

    पराई जमीन पर उगे पेड

    पराई जमीन पर उगे पेड

    250

    View More
    Drvinitarahurikara--रोशनी-का-पेड़

    रोशनी का पेड़

    रोशनी का पेड़

    200

    120

    View More
  • Drvinitarahurikara-The-Karma-Chakra

    The Karma Chakra

    The Karma Chakra

    450

    View More
    Drvinitarahurikara-पुस्तक-मित्र

    पुस्तक मित्र

    पुस्तक मित्र

    200

    150

    View More
    Drvinitarahurikara-ऊँचे-दरख्तो-की-छाँव

    ऊँचे दरख्तो की छाँव

    ऊँचे दरख्तो की छाँव

    150

    View More
    Drvinitarahurikara-घर-आँगन

    घर आँगन

    घर आँगन

    150

    View More

विनीता राहुरिकर

लिखना मेरे लिए ईश्वर की दी हुई सबसे बड़ी नियामत है। सबसे बड़ा आशीर्वाद है ईश्वर का। स्याही मेरी गंगा है और कलम मेरी पतवार। इसी गंगा में डूबते-उतराते मैं अपना सफर काटना चाहती हूँ और मेरी कलम ही मुझे उस पार ले जाएगी। इस अंतर में जो भी है वह इसी गंगा में से ही उपजा है और कलम की पतवार से ही पार किनारे जा लगा है। 
ये स्याही मेरी जीवन अंतरधारा है, मैं अपनी कलम से भावों के मोती भाषा की माला में गूँथकर रखूँगी। 

5

Upcoming Books

8

Book Launches

800000

Numbre Of Readers

30

Winning Award

Our Libraries

Our Testimonials

विनीता जी का उपन्यास जितना पढ़ा अब तक उसने और आगे पढ़े जाने की बैचेनी बढ़ा दी। रोचकता और सहज भाषा इसे पढ़वाते गयी। कुछ प्रसंग बड़े अच्छे से आये हैं और वे भीतर तक उथल-पुथल भी मचाते हैं। इस विषय और सन्दर्भ में हिंदी की बहुत ही कम रचनाएँ मिलेंगी। विश्व साहित्य में ऐसी विषयवस्तु की कई बड़ी रचनाएँ हैं लेकिन हमारे यहाँ उंगलियों पर गिनी जाने लायक। उपन्यास के लिए विनीता जी को हार्दिक बधाई।

avatar

मनीष वैद्य

विनीता के उपन्यास के अंश पढ़कर मन भावुक हो गया। मुझे भी बचपन से फिल्मों में देखकर अपने देश के जवानों की बहादुरी पर बड़ा गर्व था...उस गर्व का ही नतीजा है आज मेरा बेटा एयरफोर्स में अपनी कमान कुशलता से थामे है। कारगिल युद्ध में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुका है। 
विनीता ने जवानों की जिंदगी पर लिखकर देश के प्रति अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमें गर्व है विनीता पर। यशस्वी भव।

avatar

मधु सक्सेना

विनीता जी का उपन्यास एक समसामयिक और महत्वपूर्ण उपन्यास है जो सेना के जवानों की कठिन जीवनचर्या से हमें रूबरू कराता है। उपन्यास में जो नक्सली और ग्रेनेड वाला प्रसंग है वह सेना के खतरे से भरे जीवन की ओर इंगित करता है। विनीता जी सेना के जीवन से अभिभूत होने के कारण उन पर उपन्यास लिखने की ठानती हैं यह अपने आपमें एक बहुत बड़ी बात है। इस साहसपूर्ण प्रयास के लिए मैं उन्हें विशेष बधाई देना चाहता हूँ।
आज जब नेता और अधिकारी अपराधियों और भ्रष्टाचारियों से सांठगांठ करके देश को लूटने पर लगे हैं, विनीता जी का यह उपन्यास आने वाली पीढ़ी का मार्गदर्शन करेगा।
कथ्य और कहन दोनों दृष्टि से उपन्यास उचित दिशा में अग्रसर दिखता है। विनीता जी को बहुत-बहुत बधाई।

avatar

शेखर सावंत

विनीता जी के उपन्यास के कुछ अंश दहला देने वाले हैं। उपन्यास की प्रारंभिक प्रतिज्ञा यही है कि वह अपने को पढ़वा ले जाये। इस उपन्यास में संस्मरणात्मक शैली का उपयोग करते हुए लेखिका ने इसे रोचक बनाया है। जहां भुट्टे और श्मशान वाला प्रसंग हमारे भीतर एक झुरझुरी पैदा करता है वहीं ग्रेनेड वाला प्रसंग तकनीकी जानकारी के कारण इसे प्रामाणिक और विश्वसनीय बनाता है। ये उपादान इसे मात्र कपोल-कल्पना की बजाय यथार्थ की तरह रखते हैं। दरअसल सबसे महत्वपूर्ण होती है लेखक की मूल संवेदना जिसके तहत कोई कृति रची जाती है। इसका प्रमाण लेखिका ने अपनी भूमिका में दे ही दिया है। विनीता राहुरिकर को बधाई।

avatar

निरंजन क्षोत्रिय

हिन्दी साहित्य में फैंटेसी कथा लेखन बहुत ही कम हुआ है। आपके द्वारा लिखा जा रही यह रचना महत्वपूर्ण है । कुछ भी नया लिखना महत्वपूर्ण  होता है । कथा रोचक है। आगे पढने के लिए उत्सुकता जागती है । फैंटेसी को आपने विज्ञान के आवरण में लपेट कर प्रस्तुत किया है। पाठक अपने  उसी लोक में खड़ा पाता है। आपका यह उपन्यास सार्थक और सफल रहेगा ।
सादर 

avatar

शाश्वत रतन

विनीता जी , आप द्वारा सस्नेह भेंट किया गया उपन्यास ' एक जिंदगी, दो चाहतें मैनें पढ़ कर आज ही समाप्त किया है और आपको बधाई देने के लिए मैं स्वयं को रोक नहीं पा रही हूँ। सैनिकों के कठिन जीवन को दर्शाने के लिए आपने कितना सुंदर ताना -बाना बुना है। आपके देश प्रेम को नमन। कहानी में कहीं ढील नहीं , उत्सुकता बनी रहती है। सटीक प्रसंग और सरल भाषा में एक बेहद रोचक कृति की रचना के लिए पुन:बधाई।आपसे ऐसी और भी कृतियों की आशा है।
     अशेष शुभकामनाओं सहित

avatar

सुदर्शन रत्नाकर,फ़रीदाबाद

stay up-to-dated

Copyrights © 2019 Drvinitarahurikar. All rights reserved

Desgin & Developed By Webinmaker Softtech Pvt. Ltd.